उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित UPPSC PCS Prelims 2022
विषय - सामान्य अध्ययन - I
Series - B
1. ज्योतिबा फुले सम्बन्धित थे -
(a) सविनय अवज्ञा आन्दोलन से
(b) श्रमिक संघ आन्दोलन से
(c) जाति-विरोधी आन्दोलन से
(d) कृषक आन्दोलन से
Ans. - (c) जाति-विरोधी आन्दोलन से
2. खान मंत्रलय की वार्षिक रिपोर्ट 2020-21 के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-से दो राज्य भारत में लौह-अयस्क के प्रमुख उत्पादक है -
1. ओडिशा
2. छत्तीसगढ़
3. झारखण्ड
4. कर्नाटक
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिये -
कूट :
(a) 2 तथा 4
(b) 1 तथा 4
(c) 1 तथा 3
(d) 1 तथा 2
Ans. - (b) 1 तथा 4
3. 'विश्व खुशहाली सूचकांक' - 2022 के अनुसार भारत कौन-से स्थान पर है -
(a) 136वाँ
(b) 110वाँ
(c) 140वाँ
(d) 130वाँ
Ans. - (a) 136वाँ
4. सूची - I को सूची - II से सुमेलित कीजिये तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए -
सूची - I सूची - II
(भवन) (निर्माणकर्ता)
A. सुल्तान गढ़ी 1. अलाउद्दीन खिलजी
B. लाल महल 2. कुतुबुद्दीन ऐबक
C. जमात खाना मस्जिद 3. इल्तुतमिश
D. ढ़ाई दिन का झोपड़ा 4. बलबन
कूट :
A B C D
(a) 3 4 1 2
(b) 3 4 2 1
(c) 4 3 1 2
(d) 4 3 2 1
Ans. - (a) 3 4 1 2
5. निम्नलिखित में से कौन-सा वृक्ष पर्यावरण के लिये खतरा है -
(a) नीम
(b) यूकेलिप्टिस
(c) बबूल
(d) केला
Ans. - (b) यूकेलिप्टिस
6. नीचे दो कथन दिये गये है, एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है .
अभिकथन (A) : बींसवी शताब्दी में निर्धनता एवं निर्धन व्यक्ति हमारी चिन्ता एवं कर्तव्य के विषय बने .
कारण (R) : रणनीतिक रूप से यहाँ लक्ष्य भेदन क्रियाओं का अभाव था जिसके फलस्वरूप इस मुद्दे को गति मिली .
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिये :
कूट :
(a) (A) गलत है परन्तु (R) सही है .
(b) (A) सही है परन्तु (R) गलत है .
(c) (A) तथा (R) दोनों सही है परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है .
(d) (A) तथा (R) दोनों सही है तथा (R), (A) की सही व्याख्या है .
Ans. - (b) (A) सही है परन्तु (R) गलत है .
7. निम्नलिखित में से किसने जनवरी 2022 में आयोजित सैयद मोदी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में महिला एकल का ख़िताब जीता है -
(a) अश्विनी पोनप्पा
(b) ज्वाला गट्टा
(c) सायना नेहवाल
(d) पी. वी. सिन्धु
Ans. - (d) पी. वी. सिन्धु
8. डाइक्लोरो-डाइ फिनाइल-ट्राईक्लोरोइथेन (DDT) एक --------- है -
(a) गैर-प्रदूषणकारी या गैर-प्रदूषक
(b) अजैवअपघटनीय प्रदूषक
(c) जैवअपघटनीय प्रदूषक
(d) जैवरासायनिक प्रदूषक
Ans. - (d) जैवरासायनिक प्रदूषक
9. 45वें ब्रिज चैम्पियनशिप के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है -
1. यह चैम्पियनशिप इटली में आयोजित की गयी .
2. भारतीय टीम ने पहली बार इस खेल में रजत पदक जीता .
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिये :
कूट :
(a) न तो 1 न ही 2
(b) 1 तथा 2 दोनों
(c) केवल 2
(d) केवल 1
Ans. - (d) केवल 1
10. निम्नलिखित में से कौन-सी वाटरशेड विकास परियोजना भारत की केन्द्र सरकार द्वारा प्रायोजित है जिसका उद्देश्य ग्रामीण आबादी को पानी के संरक्षण के लिए सक्षम बनाना है -
(a) जल क्रांति
(b) पानी संसद
(c) हरियाली
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans. - (c) हरियाली
11. भारत सरकार द्वारा पर्यावरण के परिक्षण (संरक्षण) अधिनियम कब पारित किया गया था -
(a) 1971
(b) 1974
(c) 1981
(d) 1986
Ans. - (d) 1986
12. शिक्षा का अधिकार मौलिक अधिकारों में सम्मिलित किया गया -
(a) 103वें संविधान संशोधन अधिनियम 2019 के द्वारा
(b) 93वें संविधान संशोधन अधिनियम 2005 के द्वारा
(c) 86वें संविधान संशोधन अधिनियम 2002 के द्वारा
(d) संविधान संशोधन अधिनियम 1992 के द्वारा
Ans. - (c) 86वें संविधान संशोधन अधिनियम 2002 के द्वारा
13. मूल्यवान आई.टी. ब्रैंड के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं -
1. 'एक्सेंचर' वैश्विक स्तर पर 2022 में सर्वाधिक मूल्यवान आई.टी. ब्रैंड है .
2. टी. सी. एस. वैश्विक आई. टी. सेवा ब्रैंडों में 2022 में नं. 2 पायेदान पर है .
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिये :
कूट :
(a) न तो 1 न ही 2
(b) 1 तथा 2 दोनों
(c) केवल 2
(d) केवल 1
Ans. - (c) केवल 2
14. निम्नलिखित युग्मों मे से कौन-सा एक सुमेलित नहीं है -
राज्य विधानसभा की सदस्य संख्या
(a) मणिपुर - 62
(b) गोवा - 40
(c) उत्तर प्रदेश - 403
(d) उत्तराखण्ड - 70
Ans. - (a) मणिपुर - 62
15. निम्नलिखित देशो को 'मानव विकास सूचकांक 2022' के आधार पर अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिये :
देश
1. जापान
2. रूस
3. हांग कांग
4. ऑस्ट्रेलिया
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिये :
कूट :
(a) 2, 3, 1, 4
(b) 1, 2, 3, 4
(c) 3, 4, 1, 2
(d) 4, 1, 3, 2
Ans. - (c) 3, 4, 1, 2
16. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी घाटी (बेसिन) क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ी है -
(a) ताप्ती
(b) नर्मदा
(c) महानदी
(d) कावेरी
Ans. - (b) नर्मदा
17. उष्मगतिकीय (थर्मोडायनैमिकली) रुप से कार्बन का सबसे स्थिर रूप कौन-सा है -
(a) कोयला
(b) फुलरीन
(c) ग्रेफाइट
(d) हीरा
Ans. - (c) ग्रेफाइट
18. निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित है -
(a) राधास्वामी सत्संग - लाहौर
(b) भारत धर्म महामंडल - दिल्ली
(c) सनातन धर्म रक्षिणी सभा - कलकत्ता
(d) देव समाज - बनारस
Ans. - (c) सनातन धर्म रक्षिणी सभा - कलकत्ता
19. नीचे दिये गये यौगिको में से कौन-सा एक प्राकृतिक गैस मुख्य अवयव है -
(a) बुटेन
(b) हैक्सेन
(c) बैन्जीन
(d) मीथेन
Ans. - (d) मीथेन
20. भारत में सर्वाधिक ज्वारीय शक्ति उत्पादक तटीय क्षेत्र निम्नलिखित में से कौन-सा है -
(a) उत्तरी सर्कार तट
(b) मन्नार तट
(c) खम्भात तट
(d) केरल तट
Ans. - (c) खम्भात तट
(a)
(b)
(c)
(d)
(a)
(b)
(c)
(d)
(a)
(b)
(c)
(d)
(a)
(b)
(c)
(d)
(a)
(b)
(c)
(d)
(a)
(b)
(c)
(d)
(a)
(b)
(c)
(d)
(a)
(b)
(c)
(d)
(a)
(b)
(c)
(d)
(a)
(b)
(c)
(d)
Comments
Post a Comment