उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित UPPSC PCS Prelims 2022 विषय - सामान्य अध्ययन - I Series - B 1. ज्योतिबा फुले सम्बन्धित थे - (a) सविनय अवज्ञा आन्दोलन से (b) श्रमिक संघ आन्दोलन से (c) जाति-विरोधी आन्दोलन से (d) कृषक आन्दोलन से Ans. - (c) जाति-विरोधी आन्दोलन से 2. खान मंत्रलय की वार्षिक रिपोर्ट 2020-21 के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-से दो राज्य भारत में लौह-अयस्क के प्रमुख उत्पादक है - 1. ओडिशा 2. छत्तीसगढ़ 3. झारखण्ड 4. कर्नाटक नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिये - कूट : (a) 2 तथा 4 (b) 1 तथा 4 (c) 1 तथा 3 (d) 1 तथा 2 Ans. - (b) 1 तथा 4 3. 'विश्व खुशहाली सूचकांक' - 2022 के अनुसार भारत कौन-से स्थान पर है - (a) 136वाँ (b) 110वाँ (c) 140वाँ (d) 130वाँ Ans. - (a) 136वाँ 4. सूची - I को सूची - II से सुमेलित कीजिये तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए - सूची - I ...
हमारा यह Blog आपको सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC. PCS, RO/ARO, NDA, CDS, SSC, BANK, RLY, UP Police SI/Constable, UPSSSC, लेखपाल, PGT,TGT, KVS, STET, CTET एवं TET, भारतीय थल सेना अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD) आदि सभी के Model Test और Practice Test प्रदान करता है .